खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
बिहार में निर्वाध गति से बिजली आपूर्ति करने का आदेश बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये जाने के बावजूद औरंगाबाद जिले के नबीनगर विद्युत अवर प्रमंडल अंतर्गत हरद्ता बिजली ग्रीड में पदस्थापित अधिकारियों व विद्युतकर्मियों के मनमानी व लालफीताशाही के कारण मौत का आमंत्रण दे रहा है। बताते चलें कि हरद्ता फीडर से परता, बलिया, सोनवर्षा, डुमरी तक बिजली का


आंख-मिचौली तो हो ही रहा है जर्जर विद्युत खंभे और तार लटका हुआ है। फलस्वरूप कभी भी बड़े हादसा होने का प्रबल संभावना बना हुआ है। बिजली के आंख-मिचौली का खेल से ग्रामीण तो परेशान हैं ही साथ ही जर्जर तार और खम्भे मौत का निमंत्रण भी दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को जानकारी दिये जाने के बाद अनसुनी करना यह जाहिर कर रहा है कि ग्रामीणों के परेशानी से इन अधिकारियों को कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री का आदेश का भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। यदि स्थिति यही रहा तो ग्रामीण कभी भी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। बताते चलें कि इस संबंध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के जिला सचिव ने जिलाधिकारी औरंगाबाद को भी पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का मांग किये थे। लेकिन जिलाधिकारी द्वारा भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से यह जाहिर होता है कि अब इस इलाके में विद्युत आपूर्ति और जर्जर विद्युत खंभे और तार कब सुधरेंगे यह भगवान भरोसे रह गया है।

