भाकपा माले ने निकाला नगर में विरोध मार्च

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के अंतर्गत भाकपा माले ने अपनी मांगों को लेकर नवादा जिला कमिटी की ओर से नगर में विरोध मार्च निकाला।विरोध मार्च थाना रोड से निकाला गया,जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंचा।
विरोध के उपरांत मौके पर नुक्कड़ सभा की गई। भाकपा माले के मुख्य मांगों में पालीगंज विधायक संदीप गौरव के

प्रदर्शन करते माले कार्यकर्ता

ऊपर नीट पेपर लीक के मामले में आंदोलन के दौरान हुए फर्जी मुकदमा को वापस लेने, नगरनौसा के आंदोलनकारियों पर फायरिंग के आदेश देने वाले अधिकारियों पर करवाई करने ,घायल आंदोलनकारियों को उचित मुआवजा देने, डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय से अलग करने वाला विधेयक वापस लेने जैसी मांगें शामिल हैं।
ज्ञात हो कि भाकपा माले और आइसा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह विरोधमार्च राज्यव्यापी संकल्प दिवस के तहत निकाला गया है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले, नवादा जिला कमिटी के सदस्य नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नीट आंदोलन में गिरफ्तार छात्रों को सरकार बिना शर्त रिहा करे। उन्होंने कहा कि लाठी और गोली के बल पर छात्रों और युवाओं के न्यायपूर्ण आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। मौके पर जिला कमिटी के सदस्य सावित्री देवी, सुदामा देवी, प्रमोद यादव,मंटु कुमार, जिला पार्षद मेवालाल राजवंशी,अनुज प्रसाद,अर्जुन पासवान,अशोक मांझी,कुंती देवी,रजिया देवी आदि मार्च व नुक्कड़ सभा में शामिल थे।