छात्र – युवा मोर्चा 4 अगस्त को करेगा मुख्यमंत्री का घेराव , जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष भी होंगे शामिल


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा



छात्र -युवा मोर्चा ने 4 अगस्त को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का घेराव करने का ऐलान किया है। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के पटना में जमाल रोड स्थित राज्य कार्यालय में संवादाता सम्मेलन कर उक्त जानकारी दी है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सृजन भट्टाचार्य, पूर्व एसएफआई नेता व

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद छात्र नेता

विभूतिपुर के वर्तमान विधायक अजय कुमार, पूर्व छात्र -युवा नेता मनोज कुमार चंद्रवंशी, एसएफआई के राज्याध्यक्ष कांति कुमारी, राज्य सचिव देवदत्त कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल बचाओ, शिक्षा बचाओ तथा सम्राज्यवाद के खिलाफ पुरे राज्य में 9 अगस्त से 15अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 4अगस्त को घेराव करने का निर्णय लिया गया है। छात्र नेताओं ने राज्य के छात्र -युवाओं तथा शिक्षा प्रेमियों से उक्त कार्यक्रम को सफ़ल बनाने का आह्वान किया है। नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री को घेराव में एस एफआई नेत्री तथा जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष भी भाग लेंगे।