जुलाई माह में नहीं हुआ राशन वितरण, उपभोक्ताओं में आक्रोश


अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत के कई पीडीएफ़ दुकानदारों ने राशन का वितरण नहीं किया है। फलस्वरूप उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं को मानें तो राशन का वितरण नहीं किया जाना इस बात का गवाही दे रहा है कि पीडीएफ़ दुकानदारों द्वारा मनमानी एवं राशन का कालेबजारी संबंधित स्थानीय अधिकारियों के मिली भगत से किया जा रहा है। जबकि राशन वितरण के लिए सरकार से न तो रोक लगी है और नहीं राशन आपुरती बंद हुई है। उपभोक्ताओं को राशन आखिर किन कारणों से नहीं मिला यह तो जांच से ही प्रकाश में आयेगा। यदि उपभोक्ताओं का शिक़ायत राशन नहीं मिलने का है तो क्या इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को है या नहीं यह भी एक सवाल खड़ा हो रहा है।