अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
संडा मंडल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संडा मंडल अंतर्गत ग्राम हथवोर बीघा में संत रविदास जी की प्रतिमा के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर संत रविदास जी की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर

दीप प्रज्वलित किया गया तथा उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने संत रविदास जी के जीवन चरित्र, उनके विचारों एवं सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके आदर्श एवं विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। वहीं, मंडल महामंत्री संजीत शर्मा ने भी संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी प्रेम, समरसता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सच्चितानंद सिंह, परता पंचायत अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, मंडल दलित मोर्चा अध्यक्ष केशव चौधरी एवं हमसराज राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीणों में धनराज राम, नागेश्वर राम, संतू राम, राजेंद्र राम सहित अनेकों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
