छात्र नेताओं को डराने के कारवाई करने का प्रयास: S.F.I.


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सह J.N.U. की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस एके गोपालन (A.K.G ) भवन नई दिल्ली पहुंची। दिल्ली पुलिस द्वारा छात्र -युवाओं के आंदोलन को कुचलने और डराने-धमकाने का प्रयास का ज्वलंत

AKGभवन ,नई दिल्ली

उदाहरण है। दिल्ली पुलिस का इस तरह तानाशाही व कायरता पूर्ण कारवाई का स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बिहार राज्य कमिटी घोर निन्दा करती है। राज्य कमिटी के सचिव देवदत्त कुमार व अध्यक्ष कांति कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रेस नोट जारी कर कहा कि दमन और तानाशाही रवैया से संघर्ष को कुचला नहीं जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि इससे संघर्ष और मजबूत होकर उभरेगा।