अम्बा/देव/दाउदनगर खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जिलावासियों में दहशत व आतंक का माहौल क़ायम कर दिया है। चोर न केवल घरों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि बाजार की दुकानों में भी सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी कर आराम से फरार हो रहे हैं। बुधवार रात अंबा बाजार स्थित एक दुकान में चोरी की घटना को अंज़ाम दिया है। जिससे स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश ब्यक्त कर रहे हैं। घटना अंबा बाजार के सतबहिनी मंदिर के पास की है। जहां मंदिर के सुरक्षा में जिला पुलिस के जवाब तैनात रहते हैं। इसी तरह आज से लगभग दो माह पूर्व अम्बा के मुख्य चौक के पास पूर्व प्रमुख के घर से करोड़ों रुपए का संपत्ति चुरा लिया, इसी तरह अम्बा थाना क्षेत्र के भखरा गांव में भी एक किसान के घर चोरों ने लाखों रुपए का संपत्ति चुराने में सफ़ल रही।हला की जानकारी के अनुसार बुधवार को रात्रि में घटित चोरी के घटना में 15हजार नगद और कुछ सामान चोरी हुई है।एक सप्ताह सिंघपुर गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना घटी है।देव थाना क्षेत्र के विष्णपुर गांव में चोरी की घटनाएं घटित होने का समाचार प्राप्त हुई है।कुछ दिन पहले दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर में एक पूर्व शिक्षक के घर में चोरी की घटनाओं से साफ़ जाहिर होता है कि जिले में इन दिनों चोरों के आतंक चरम पर है।
