औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद में आज रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह (छोटे साहब) की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह, रेडक्रास के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, नगर परिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, प्रोफेसर विजय सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अनुग्रह नारायण स्मारक समिति के अध्यक्ष चुलबुल सिंह, प्रोफेसर ज्ञान सिंह, विकास कुमार सिंह, रामाधार शर्मा, नवीन शर्मा,अनिल सिंह, अधिवक्ता, वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, खुर्शीद आलम, जिला कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान, सत्येन्द्र नारायण सिंह, अखिलेश प्रसाद के अलावे सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के नितियों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे साहब हमेशा मूल्यों पर आधारित अपने शर्तों पर राजनीति करते थे। मगध विश्वविद्यालय के स्थापना, नेशनल थर्मल पावर नबीनगर के स्थापना कराने के अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई के क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर काम किये थे।
