बर्खास्त 3हजार 35फर्जी शिक्षकों से सूद सहित 14 सौ करोड़ रुपए वसुली का तैयारी, 12 हज़ार नियोजित अभी हैं रडार पर, संख्या और बढ़ सकती है, दाउदनगर – कुटुम्बा में बाढ फर्जी शिक्षकों का बाढ़

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

पिछले दिनों बिहार में 3 हज़ार 35फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद अब उनसे 14 सौ करोड़ रुपए सूद (ब्याज) के साथ वसुलने का तैयारी शुरू होने का खबर प्राप्त हो रही है। साथ ही और 12 हजार फर्जी शिक्षक रडार पर हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिल रहे जानकारी के अनुसार संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इन फर्जी शिक्षकों का नियोजन वर्ष 2005से 2015के बीच हुए हैं। फर्जी शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जिससे इस्तीफा देने का बाढ़ लगा हुआ है। औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा और दाउदनगर प्रखंड में भी फर्ज़ी नियोजित शिक्षकों का बाढ़ होने का जानकारी प्राप्त हुई है।