अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शमशेर नगर में आज 28 जून (रविवार ) को पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के मुखिया अमृता देवी के अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत

सचिव अनुप उरांव, कार्यपालक सहायक रवी कुमार शर्मा, आवास सहायक विमलेश कुमार के अलावे ग्रामीण मधुकर शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि मनीष कुमार,रेखा देवी, अर्चना उर्फ सोभा कुमारी,बेवी कुमारी, प्रमीला कुमारी, तपसी सिंह आदि सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। नाली सफाई, पीसीसी, कुंआ उड़ाही जैसे कई जनकल्याणकारी योजनाएं सर्वसम्मति से पारित किया गया।

