औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना मोड़ के पास मंगलवार को रिसियप थाना के मोड़ के पास एनएच 139 पर फोर व्हीलर से 51किलो गांजा पुलिस द्वारा बरामद कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर रिसियप थानाध्यक्ष ने उक्त कारवाई किये हैं। बताते चलें कि गांजा लदे फोर व्हीलर झारखंड राज्य के हरिहरगंज तरफ से आ रहा था। फोर व्हीलर में बैठे चार

गांजा तस्करों को भी मौके पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अब सवाल एनएच 139 पर रिसियप थाना के पहले कुटुम्बा थाना क्षेत्र फिर एरका चेकपोस्ट और अम्बा थाना क्षेत्र अवस्थित है। लेकिन इसकी भनक नहीं कुटुम्बा थाना के गश्ती दल और नहीं अम्बा थाना के गश्ती दल को लगी और सबसे बड़ा सवाल एरका चेकपोस्ट पर 24 घंटे वाहनों का चेकिंग किये जाने के बावजूद उक्त गांजा लदे फोर व्हीलर आखिर पकड़ में क्यों नहीं आया यह आम अवाम में चर्चा का विषय बना हुआ है। दबे आवाज में लोगों को कहना है कि चेक पोस्ट और अम्बा थाना तथा कुटुम्बा थाना का गश्ती दल आखिर या तो सो रहा था या फिर मैनेज था। यह तो जांच से ही सब-कुछ खुलासा होगा।