औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
17 जून से गोह प्रखंड मुख्यालय पर जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने अपना आमरण अनशन वापस ले लिया हैं। इस आशय के जानकारी श्यामसुंदर ने देते हुए बताये की स्थानीय प्रशासन से अपेक्षित सहयोग मिलने का आश्वासन के बाद आमरण अनशन वापस लिया है। बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव में श्यामसुंदर ने उस वक्त के जन अधिकार पार्टी से गोह विधानसभा चुनाव लड़ें थै लेकिन बाद में वे राजद उम्मीदवार भीम यादव को समर्थन करते हुए चुनाव मैदान से हाथ उठा लिये थे। फ़िलहाल आमरण अनशन वापस लेने के बाद चर्चा का बाजार गर्म है और लोग अपने अपने हिसाब से मुल्यांकन कर रहे हैं।


