दरबारी मीडिया भी बिहार और देश के लिए गंभीर खतरा


केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


इन दिनों बिहार ही नहीं बल्कि देश के लिए गंभीर खतरा दरबारी मीडिया बन गया है। हांथ में माईक लेकर विधायक, मंत्री, सांसद और अधिकारी पटाते चल रहे हैं। लेकिन देश के सामने जो बुनियादी सवाल है और और सरकार के योजनाओं को भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ाया जा रहा है उस पर वे चर्चा नहीं कर रहे हैं। बेरोज़गारी, पलायन, आत्म हत्या, गहराते कृषि संकट, आर्थिक दिवालियापन, गैस पेट्रोल के दामों में बार बार वृद्धि, लोकतांत्रिक मूल्यों पर कडा प्रहार, विदेशों में जमा काले धन को अभी तक वापस नहीं लाने, प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा को अमली जामा नहीं पहुंचाना कभी दरबारी मीडिया द्वारा खबर नहीं बनाया जा रहा है। इस लिए कि ऐसे में उनका जेब गर्म नहीं होगा। दरबारी मीडिया का जब जेब गर्म नहीं होगा तो फिर वे शहरों में रहकर लग्जरी जिंदगी कैसे वितायेगें। देश और समाज चुल्हे भांड में भले जाये तो अब जरुरत है दरबारी मीडिया को भी समाजिक रुप से अलग थलग करने का।