आईजी को किये सम्मानित, देव मदनपुर आने का दिये आमंत्रण

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

2 जून 2026 (मंगलवार) आरक्षी महानिरीक्षक का कार्यालय गया जी भगवान विष्णु के पावन धरती व भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि में   ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ  भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी विकास वैभव को  मगध रेंज का आरक्षी महानिरीक्षक बनाए जाने के बाद  उनके कार्यालय में कांग्रेस के वरीय नेता व समाजिक कार्यकर्ता धिरेन्द्र कुमार सिंह एवं सहनाज आलम उर्फ उर्फ पप्पू जी ने शिष्टाचार मुलाकात किये। तथा अंगवस्त्र व मेमेंटो देकरसम्मानित किये। साथ ही उन्होंने  सूर्य मंदिर देव और मदनपुर में स्थित ऊमगेश्वरी मंदिर पर विस्तार से चर्चा किये। चर्चा के दौरान विकास वैभव को देव स्थिति मंदिर आने के लिए निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आने का भरोसा दिये।