मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन तथा विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वाधान में पवित्र सुर्य मंदिर तालाव मदनपुर में संध्या 7:00 बजे गंगा दशहरा एवं गंगा अवतरण दिवस के अवशर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल विद्यालय की आचार्या, दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति की बहनों नें भी अपनी सहभागीता निभायी । कार्यक्रम को अपनें संवोधन में विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हित चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें कहा कि आज ही के दिन राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर गंगा महारानी राजा सगर के हजार पुत्रों की अस्थियाँ को प्रवाहित करनें हेतु स्वर्ग से धरती पर अवतरीत हुई थी । तभी से प्रतिवर्ष जेष्ठ दशमी तिथि को गंगा दशहरा एवं गंगा अवतरण दिवस मनाया जाता है। तथा गंगा का नाम भगीरथी भी पड़ा है।
उक्त अवशर पर सुर्य मंदिर सुरक्षा एवं संवर्धन समिति के अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, विश्व हिन्दू परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, प्रखंड मंत्री कृष्णा रजक, उपाध्यक्ष मोती लाल राय, दिलीप कुमार, देवनारायण प्रजापति, सुबोध कुमार, भाजपा के वार मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राम, एकल की रेणु देवी, रानी कुमारी, खुशबु कुमारी, दुर्गा वाहिनी के दुर्गा देवी, हिन्दू महासभा के ज्ञानदत पाठक, सहीत सैंकड़ो की संख्या में सनातनी शामिल हुए ।


