अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
खबर सुप्रभात 21मई से कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम पंचायत परता के भिन्न-भिन्न वार्डों में नल -जल योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे सूची तथा लाभुकों की स्थिति का पड़ताल एक एक कर अद्यतन स्थिति से अपने पाठकों और दर्शकों को अवगत करा रहा है। इसी क्रम में आज 22 म ई को वार्ड संख्या 07 ( रहम बीगहा ) पहुंचा जहां एक वर्ष से नल जल योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रहा है। पुरे दलित टोला में एक चपा कल है जहां से लोग पीने के लिए पानी ढो रहे हैं।विजय पासवान, प्रभाव देवी,रमेश कुमार,करीमन पासवान ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन इसकी चिंता न तो स्थानीय प्रशासन को है और नहीं जन प्रतिनिधियों को। जिलाधिकारी द्वारा यह आदेश दिया गया था कि गर्मी शुरू होने के पूर्व भीषण गर्मी से बचाव तथा पेयजल संकट उत्पन्न नहीं हो इसके लिए पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचडी ) के कार्यपालक अधिकारी का भी इस संबंध में लगातार आदेश जारी हो रहा था। लेकिन जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों का आदेश अभी तक धूल चाट रहा है। जन प्रतिनिधियों को भी इन दलितों का टोला तब याद पड़ता है जब चुनाव आता है।

