नया आईजी को किया सम्मानित

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के पोक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने नये मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, उन्होंने ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय और सफल आईपीएस अधिकारी बिहार से कई सालों से चर्चित रहे हैं, उन्हें व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के पोक्सो कोर्ट में सन 2025और 2026 में अब तक के निष्पादित वादों के सुची उपलब्ध कराया जिसमें बताया कि 2025 में 134 वादों का निष्पादन कराया जिसके 22 मामलों में सज़ा सुनाई गई और 2026 में अभी तक 75 मामले का निष्पादन कराया जिसमें 12 मामले में सज़ा सुनाई गई है अभी 201 मामले में तेजी से ट्राइल चल रही है, आईजी विकास वैभव का युवाओं से विशेष जुड़ाव रहा है और बिहार के विकास तथा रोजगार के चिंता करते हैं, स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने आईजी से अनुसंधानकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिलाने की आग्रह किया ताकि वादों के निष्पादन में तेजी आए और गुणवत्तापूर्ण, निरपेक्ष अनुसंधान समय पर हो।