मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
सरकार की महत्वाकांक्षी योयना – ‘ हर घर में नल का पानी ‘ मदनपुर नगर पंचायत के ग्राम दशवत खाप के वार्ड न. 12 में विगत दो वर्षों से ठप पड़ा है। दो वर्ष पूर्व ही जल मिनार का घटिया टंकी ब्लास्ट कर गया है। जिसे लगानें के लिए ठिकेदार पारस विश्वकर्मा, जे. ई., कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, तत्कालिन विधायक मो. नेहालुउद्दीन साहित मुखिया एवं बी डी ओ को कई बार कहा गया कि महादलित टोला वार्ड – 12 की क्षतिग्रस्त टंकी को बदलवाया जाय । ताकी जल संकट से जुझ रहे लोगों को पेयजल मिल सके । लेकिन दो वर्ष वितनें को है । किसी के कान पर जूँ नहीं रेंगा । हर कोई अपना पल्ला झाड़ लिया । आखिर सरकार के सात निश्चय योयना के तहत ‘ हर घर नल का पानी ‘ एक मजाक बनकर रह गया है क्या ? इन महादलित मजदुर परिवारों को कौन पानी पिलायेगा । सरकार द्वारा नलजल योजना के टॉल फ्री नम्बर पर 1800 123 1 1 2 1 एवं 1800 3 4 56 196 पर भी डॉयल करनें से कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे यह साफ जाहिर होता है कि वर्तमान सरकार का टॉल फ्री नम्बर भी सिर्फ जनता को ठगने और भरमानें का नम्बर है। इस संबंध में ग्रामिण कृष्णा रजक, ललन रजक, नागेन्द्र ठाकुर, राम प्रताप रविदास, अर्जुन साव से जब पक्ष जाना तो सवों नें एक स्वर में कहा कि – ” हम गरीव मजदुर एवं महादलित समाज से हैं, यही हमारा कसुर है । ” चुनाव में नेता बड़े – बड़े वायदे कर वोट ले लेते हैं, लेकिन फिर कोई सुधी लेनें नहीं आता । हमलोग वार्ड – 12 की जनता विगत दो सालों से पेयजल संकट से जुझ रहे हैं। जल मिनार का टंकी दो साल से फट गया है । सबको कहकर थक गये, कोई सुननें वाला नहीं है । क्या यही सुशासन की सरकार है ? हमलोग प्यासे मरें । वो तो भला मानिये शशि रजक को, जो अपना निजी मोटर पाईप से पीनें भर पानी दे देता है। हमलोगों के पास इतना पैसा है नहीं कि अपना मोटर घँसवा लें। जल स्तर नीचे चले जानें से हाँथ का घँसाया चापाकल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। धोवी मोहल्ला में एक भी सरकारी अथवा निजी चापाकल नहीं है । एक अशोक सिंह विधायक के समय गड़ाया था, जो वो भी तीन साल से पानी देना बंद कर दिया है। नहाने एवं कपड़ा धोनें तो तालाव में चले जाते हैं । अब क्या पीने के लिए भी तालाब से ही पानी लाना होगा ? या फिर गर्मी भर पलायन करना पड़ेगा ।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
क्या कहते हैं रफीगंज के वर्तमान विधायक प्रमोद कुमार सिंह:- –
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इस जल संकट के बारे में जब खबर सुप्रभात के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह से बात की तो विधायक नें कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में है । ग्राम दशवतखाप के वार्ड न. 12 महादलित टोला के जल मिनार का टंकी क्षतिग्रस्त विगत दो साल पूर्व हो जानें से जल संकट बना है। दो दिन के अंदर हम PHED विभाग से टंकी लगवानें का प्रयाश करते हैं । हमलोगों को निजी फंड भी नहीं मिला है और न डीप बोर चापाकल ही । फिर भी विभाग से एक चापाकल फिलहाल धोवी टोला में कृष्णा रजक के घर के सामने गली में लगवानें की व्यवस्था बनाता हूँ । फिर जव मुझे चापाकल का आबंटन मिलेगा तो और जरूरी प्वांइट पर लगवाऊँगा ।


