सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
मदनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी सं. 192 / 26 दिनांक 13 / O5 / 26 के आलोक में ग्राम हसनबार निवासी सोनु यादव को मदनपुर पुलिस द्वारा जेल भेजनें को रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह नें बिल्कुल ही दवाव में किया गया कारवाई बताया है। विधायक नें खबर सुप्रभात से बातचित के क्रम में बताया कि माननिय सांसद के दबाब में एस. पी. एवं डी.एम. नें थानेदार के साथ मिलकर एक शाजिश के तहत हसनवार

के एक किशोर को जेल भेजा है। यह लड़का पढ़नें – लिखने वाला है। इसके गाँव से एक लड़के की बारात 12 मई की रात्री में निकल रहा था । बर निकासी के समय घर की महिलायें एवं रिस्तेदार डाँस कर रही थी, तभी सांसद की गाड़ी बोर्ड लगाये पहुँच गयी । गाड़ी में सांसद खुद नहीं थे । सांसद की सिट पर उनका निजी सचिव ( P. A ) संजय कुमार बैठा था, बिच की सीट पर एक अन्य व्यक्ति लालमोहन मेहता बैठा था । तभी चालक गाड़ी को आगे निकालनें की जीद करनें लगा । उसी बिच मौके पर रहे कुछ ग्रामिणों द्वारा थोड़ी देर रुकनें को बोला गया कि रास्ता संकीर्ण है । बस पाँच मिनट में दुल्हे की गाड़ी आगे बढ़ जाती है, तो आप गाड़ी निकाल लेंगें। इतना होनें के बाद चालक एवं पी. ए. में अपना – अपना मोबाईल निकालकर डीजे के गाना पर नाचती हुई महिलाओं का विडियो बनानें लगे । जिसे देख सोनु कुमार एवं अन्य लड़कों नें आपति जताई। इसी बात पर सांसद की गाड़ी में माननिय की सीट पर बैठे निजी सचिव संजय कुमार नें सांसद के पावर का दुरुपयोग करते हुए इन लड़कों को भला – बुरा कहने लगे । नतीजन बात विगड़ गयी और मामला FIR तक पहुँच गया । विधायक नें आगे कहा कि यह संविधान की धारा 18 का उल्लंघन है । जव सांसद खुद व्यान दे रहे हैं कि मैं वागी कुमार वर्मा की अंत्येष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पटना गया था। ऐसे में सांसद की बोर्ड लगी गाड़ी में सांसद की सीट पर बैठ कर निजी सचिव संजय कुमार का क्षेत्र भ्रमण करना संविधान की धारा 18 का उल्लंघन है। जब सांसद स्वयं उपस्थित नहीं हों, और उनके बोर्ड लगे गाड़ी का दुरुपयोग हो, और कोई अपराध करे । यह कानूनी रूप से कहीं से भी उचित नहीं है। मैं उसकी नींदा करता हूँ । मैं इस मामला को विधान सभा में उठाऊँगा । विधायक नें आगे कहा कि FIR में दर्ज वी एन एस की धारा 323 / 3 4 1 / 427 सब जमानती धारा है। इसमें थाना से ही बेल हो जाना चाहिए था । लेकिन सांसद के दवाव में एस. पी., डी.एम. एवं थानेदार नें मिलकर उस व्यक्ति को जेल भेजा है। जिसकी मैं नींदा करता हूँ। प्रशासन के ऐसे कारवाई से हमारी सरकार भी बदनाम हो रही है । ऐसे पदाधिकारी हमारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। इस बात को मैं उप मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पास भी रखुँगा और सदन में भी उठाऊँगा ।