पश्चिम बंगाल चुनाव में राष्ट्रवाद की ऐतिहासिक विजयश्री पर मदनपुर के राष्ट्र भक्तों ने मनाया विजयोत्सव

मदनपुर (औरंगाबाद ) सुनील सिंह की रीपोर्ट

बिहार प्रदेश के अरुण नगर नौरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर प्रखंड के राष्ट्र भक्तों ने दुर्गा चौक पर एकत्रित होकर बंगाल चुनाव में रासष्ट्रशक्ति की जीत पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर राष्ट्र विजय की शुभकामना दिया तथा मिठाइयां बांटी गई। डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच औरंगाबाद जिला के संयोजक राणा आशुतोष कुमार सिंह ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को राष्ट्रभक्ति की जीत बताते हुए कहा कि यह चुनावी परिणाम मात्र राजकरण में हार जीत का आंकड़ा नहीं है बल्कि राष्ट्रभक्तों की तपस्या का परिणाम है। बंगाल के राष्ट्र भक्तों का बलिदान की वीर गाथा से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मंगलोत्सव में उपस्थित मंच के राष्ट्रीय संरक्षक जितेंद्र सिंह परमार ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल का चुनावी परिणाम स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत को साकार करेगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म भूमि बंगाल से जय विजय का यह चुनावी परिणाम अखंड का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि दुनिया की अब कोई शक्ति नहीं जो भारत को अखंड हिंदुस्तान बनने से रोक सके। बंगाल की माटी का लाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनके इस संकल्पना को भी सिद्ध करने का समय आ गया है। विगत कई वर्षों से बंगाल की धरती भी राष्ट्र भक्तों को पुकार रही थी –तुम मुझे अपना बलिदान दो,मैं तुझे तुम्हारा स्वाभिमान वापस कर दूंगी! और अंततः ऐसा ही हुआ। बंगाल में वर्षों से सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने अपना बलिदान देकर अपने रक्त से बंगाल की इस विजय गाथा को लिखा है। श्री सिंह ने कहा कि बंगाल आदिशक्ति महाकाली की लीला भूमि है। इसी लीला भूमिका तेज पुंज से अनुप्राणित भक्तों ने आसुरी शक्ति का समूल नाश करके सनातन का विजय पताका फहरा दिया है। इसी आदिशक्ति की भूमि से अखंड भारत का विजय यात्रा भी यही से प्रारंभ होना सुनिश्चित हो गयाहै। उपस्थिति को महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदत्त पांडे, विश्व हिंदू परिषद् धर्म प्रसार के जिला प्रमुख राम पुकार सिंह, जिला सह मंत्री नवीन पाठक, प्रखंड उपाध्यक्ष मोतीलाल राय, प्रखंड मंत्री श्याम रजक, एकल अभियान मदनपुर संच के सचिव दिलीप प्रसाद,सहसचिव मंजेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार, अभिमन्यु सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रभक्त उपस्थित थे।