कांग्रेस के विचारों को जन जन तक पहुंचाना मूल उद्देश्य :संजय, राहुल -प्रियंका सेना के नव नियुक्त प्रदेश सचिव संजय सिंह से ख़बर सुप्रभात से बातचीत का अंश

रिपोर्ट : डीके अकेला


प्रश्न:आप राहुल प्रियंका सेना के प्रदेश सचिव बने हैं तो सेना का आखिर मूल उद्देश्य क्या है?
उत्तर: राहुल प्रियंका सेना का मूल उद्देश्य और विचार है कि कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य और विचारों को जन जन तक पहुंचाना और बिहार में पार्टी के खोया हुआ जनाधार को वापस लौटाना और इसके लिए जन सरोकार के सवालों पर संघर्ष करना मूल उद्देश्य और विचार है।


प्रश्न: आप जन सरोकार से जुड़े सवालों पर प्रदेश में संघर्ष करना चाहते हैं तो आखिर जन सरोकार से जुड़े प्रमुख सवाल क्या है?
उत्तर: विपक्ष के आवाज जो गैर लोकतांत्रिक क़दम उठाते हुए सरकार तथा इनके पैरोकार द्वारा दमन के रास्ते दबाना चाहती है उसका प्रदा फाश करना और सरकार के फासिस्ट चेहरे को बेनकाब करना प्राथमिकता में शामिल है।
प्रश्न: सरकार का दावा है कि प्रदेश में कानून का राज है और सरकार सबका विकास,सभी को न्याय और सबका साथ के मंत्र पर कार्य कर रही है तो आप क्या कहेंगे?
उत्तर: प्रदेश में राजनैतिक/समाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों तथा पत्रकारों को फर्जी आरोप और फर्जी, एनकाउंटर, फर्जी मुकदमा और गिरफ्तारी का अभियान चला रही है तो फिर सरकार के उक्त दावा केवल अखबार के पन्नों और भाषणों में सिमटकर रह गई है।
प्रश्न: प्रदेश में विकास का धारा बह रही है और भ्रष्टाचार सरकार को बर्दाश्त नहीं है?
उत्तर: यह सब केवल गोदी मिडिया के माध्यम से सरकारी प्रचार चल रहा है। सच्चाई है कि केन्द्र व राज्य प्रायोजित योजनाऐं भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गई है, पंचायतों में चलने वाले योजनाओं में मनमानी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन एक भी पंचायत प्रतिनिधि जांचोपरांत पकड़ में नहीं आ रहे हैं और नहीं उनके विरुद्ध कार्रवाई हो रही है तो ऐसे में उक्त दावा पर आश्चर्य तो होगा ही।
प्रश्न: आप राहुल प्रियंका सेना के प्रदेश सचिव बनाये गये है इसके लिए क्या कहेंगे?
उत्तर: प्रदेश सचिव बनने के लिए राहुल गांधी प्रियंका गांधी, जगदीश शर्मा और कन्हैया कुमार को दिल के गहराई से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं।