राहुल प्रियंका गांधी सेना के निर्विरोध प्रदेश सचिव बने

नवादा जिला के संजय सिंह


नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के अंतर्गत खैरा गांव के कर्मठ,जुझारु व संघर्षशील,वफादार,ईमानदार तथा सबल समर्पित संजय सिंह जी को राहुल प्रियंका गांधी सेना का बिहार प्रदेश का सचिव बनने पर पूरे प्रदेश व खासकर नवादा में बधाईयों और दिल से हार्दिक शुभकामनाओं का तांता लगता दिख रहा है। खुशियों की बौछार होने लगी और फुलझड़ी की बहार मानो आ गई। बधाई देने वालों में खैरा गांव के ग्रामीणों, समाज सेवियों, राजनीतिक कर्मियों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों के साथ गरीबों अल्पसंख्यकों व हरेक वर्गों के लोगों ने शुभ कामनाएं दी।नवादा के होनहार एक बेटा को राहुल प्रियंका गांधी सेना का बिहार प्रदेश का सचिव बनाये जाने पर जिले वासियों ने अपार खुशी का इजहार किया।बेहद गर्व व गौरव महसूस कर रहे हैं लोग। इस ऐतिहासिक सुनहले मौके पर बधाईयों की मूसलाधार बारिश हो रही है। मिलने और बधाई देने वालों का जबर्दस्त हुजूम उमड़ा।