अखिल भारतीय चंद्रवंशी महा सभा के विभिन्न पदों का चुनाव 13 अप्रैल को

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अखिल भारतीय चंद्रवंशी महा सभा के विभिन्न पदों का चुनाव अगामी13 अप्रैल को औरंगाबाद के टाउन हॉल में सम्पन्न होनें वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अशोक कुमार आजाद एवं गौतम सिंह उम्मीदवार हैं । तो वहीं राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए अशोक सिंह, रंजीत कुमार एवं शीतल सिंह उम्मीदवार हैं। तो वहीं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद के लिए श्री मति रेखा सिंह एवं श्री मति शोभा देवी उम्मीदवार हैं। तो वहीं बिहार प्रदेश महामंत्री पद के लिए राजेश चंद्रवंशी एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह उम्मीदवार हैं। तो वहीं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद के लिए धमेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय युवा महामंत्री पद के लिए राम कुमार तथा राष्ट्रीय महिला महामंत्री पद के लिए अधिवक्ता रेखा वर्मा नें उम्मीदवारी का दावा किया है। जिन पदों पर एकल नामांकन हुआ है, वो सभी का निर्विरोध चयन होना तय है । सिर्फ औपचारिक घोषणा मात्र वाकी है। शेष उपर लिखित पदों पर गुप्त मतदान के द्वारा मतदान कराये जानें के उपरांत मतगणना के पश्चात ही विजयी प्रत्यासियों की घोषणा की जायेगी ।