प.बंगाल में लेफ्ट के अंतिम मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। ज्योति बसु के 23 साल लंबे कार्यकाल के बाद बुद्धदेव ने एक दशक तक प. बंगाल का शासन संभाला। वह प. बंगाल में लेफ्ट पार्टीज के आखिरी

मुख्यमंत्री थे। उनके कार्यकाल के बाद से पं. बंगाल में वाम दलों की वापसी नहीं हो सकी है। वामपंथी विचारधारा के बावजूद उन्हें आर्थिक सुधारों का समर्थक माना जाता था।