तजा खबर

मदनपुर में बरामद हुई शराब का खेप

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

16 जून को रात्रि गश्ती के क्रम में पु०अ०नि० कन्हाई सिंह मदनपुर थाना को समय करीब 00:45 बजे सूचना प्राप्त हुयी कि एक उजला रंग की स्कॉपीयों गाड़ी से स्पीरिट माफिया 1. श्याम सिंह पिता सूर्यदेव सिंह 2. राजू सिंह पिता महेन्द्र सिंह दोनों ग्राम दिहुली थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद द्वारा

अवैध स्पीरिट का शराब विनिर्माण हेतु परिवहन किये जाने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना के आलोक में रात्रि गश्ती दल द्वारा पु०अ०नि० कन्हाई सिंह के नेतृत्व में ग्राम ईशापुर में वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। समय करीब 02:00 बजे

एक उजला रंग की स्क्रैपीयों गाड़ी आयी। गाड़ी पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर वहाँ से भागने में सफल हो गये। तत्पश्चात् उक्त उजला रंग के स्कोपीयों, 560 लीटर अवैध स्पीरिट को विधिवत जब्त किया गया। तत्पश्चात् उपर्युक्त परिपेक्ष्य में मदनपुर थाना कांड सं0-235/24 दिनांक-16.06.2024 धारा-30 (ए)/34/36 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पादन (संशोधित) अधिनियम-2018 के अंतर्गत प्राथमिकी के

नामजद अभियुक्त 1. श्याम सिंह पिता सूर्यदेव सिंह 2. राजू सिंह पिता महेन्द्र सिंह दोनों ग्राम दिहुली थाना मदनपुर जिला

औरंगाबाद व गाड़ी/फास्टटैग / जी०पी०एस० के स्वामी व अज्ञात चालक के विरुद्ध दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामद प्रदर्श का विवरणीः-

  1. उजला रंग की स्कॉपीयों (BR-07PA-7685) 2 गाड़ी में लगा हुआ फास्टटैग एवं जी०पी०एस०
  2. 16 गैलन (35 लीटर / गैलन) में कुल 560 लीटर अवैध स्पीरिट । छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम/पदनाम 1. पु०अ०नि० कन्हाई सिंह, मदनपुर थाना।
  3. सि0/1419 लेखू कमार मदनपुर थाना।

. सि०/352 सुधीर कुमार मदनपुर थाना। 3

  1. सि०/1110 रंजय पासवान मदनपुर थाना। 5. चौकीदार-5/6 पिन्टू कुमार सिंह

श्याम सिंह पिता सूर्यदेव सिंह ग्राम दिडुली थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद का अपराधिक इतिहास मदनपुर थाना कांड सं०-389/23 दिनांक-09.09.2023 धारा-30 (ए)/34/38 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पादन (संशोधित) अधिनियम-2018