तजा खबर

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बैठक संपन्न

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आज दाऊदनगर में रामसिंध होटल में इंडिया गठबंधन दाऊदनगर द्वारा कार्यकर्ताओं की एक बैठक राजाराम सिंह के समर्थन में हुई जिसमें चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी कॉमरेड राजाराम सिंह के समर्थन में अभूतपूर्व लहर है। मजदूरों, किसानों, छात्र नौजवानों, छोटे

व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ने वाले राजाराम सिंह बेहतरीन प्रत्याशी हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता की आकांक्षा है कि राजाराम सिंह सांसद चुने जाएं और सभी पीड़ित वर्गों की लड़ाई और हकों की आवाज को संसद में उठाएं और समाधान निकाले। क्योंकि अभी तक पिछले 10 सालों में सभी वर्गों का जबरदस्त

उत्पीड़न मोदी सरकार में हुआ है। आरक्षण, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूल अधिकार छीन लेने के बाद अब मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र भी छीन लेना चाहती है। वक्ताओं ने कहा कि यह चुनाव इस देश के लिए ऐतिहासिक चुनाव है। इंडिया गठबंधन इस देश में रोजी, रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती किसानी, सरकारी उपक्रमों , लोकतंत्र, संविधान बचाने के लिए चुनाव में उतरा है। लेकिन मोदी नेतृत्व का एनडीए गठबंधन इस देश के खेती किसानी, जल , जंगल, जमीन, शिक्षा , स्वास्थ्य, रोजगार, सरकारी उपक्रमों को अडानी –अंबानी सरीखे चंद पूंजीपतियों की हाथ में बेचकर आम जनता के हकों पर डाका डालना चाहता है। विपक्ष या जनता उत्पीड़न के खिलाफ आवाज न उठाए इसके लिए मोदी नेतृत्व का एनडीए गठबंधन संविधान और लोकतंत्र को ही खत्म करने और तानाशाही कायम करने के लिए चुनाव लड़ रहा है। इस देश की आम जनता यह समझ चुकी है और इसलिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आमजन ने इस चुनाव को जनमत में बदल दिया है।
वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा थोपी गई गैस सिलेंडर की महंगाई और युवाओं पर थोपी गई अग्निवीर योजना को खत्म करके पुरानी सेना भर्ती प्रक्रिया बहाल की जायेगी साथ ही केंद्र सरकार के रिक्त 30 लाख पदों पर भी भर्ती इंडिया गठबंधन की सरकार द्वारा की जायेगी। वक्ताओं ने हर बूथ पर जल्द ही बूथ कमिटियों का निर्माण, हर ब्लॉक में कार्यालय खोलने और गांव दर गांव, हर मोहल्ला, हर व्यक्ति तक पहुंचने की रणनीति बनाई। बैठक में राजद, भाकपा (माले), कांग्रेस, माकपा, भाकपा, वीआईपी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। महागठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड राजा राम सिंह, पूर्व राज्य मंत्री व नोखा विधायक अनीता देवी, ओबरा विधायक ऋषि कुमार, नवीनगर विधायक डब्लू सिंह, काराकाट विधायक अरुण सिंह, गोह विधायक भीम सिंह, डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, अरवल विधायक महानंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांती सिंह, वीआईपी के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष जगदीश चाैधरी, राजद रोहतास जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, कांग्रेस रोहतास जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, माकपा जिलासचिव सत्तार अंसारी, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष राजद अमरेंद्र कुशवाहा, औरंगाबाद भाकपा जिलासचिव रामचंद्र सिंह, भाकपा(माले) औरंगाबाद जिलासचिव मुनारिक राम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान संजय राम, राजेश्वर सिंह, मनीष कुमार, रामप्रवेश राय, मन्ने खां, अख्तर हुसैन, सरोज तिवारी, अमरेंद्र पांडेय, नरेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश यादव, बक्शी जोहर अल्वी , गोपाल तिवारी, सहित कई नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद थे।