आजमगढ़ संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात
आज़मगढ़ में अनामिका सिंह की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का गठन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि डॉक्टर छाया सिंह विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के द्वारा अपने संबोधन में समस्त महिलाओं को अन्याय, अत्याचार ,अपराध व भ्रष्टाचार समाप्त करने हेतु अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्री प्रभु नारायण पांडे प्रेमी जी ने विशिष्ट अतिथि के हैसियत से महिलाओं को संगठन एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया में जुड़कर भ्रष्टाचार तथा अपराध समाप्त करने के लिए आग्रह किया तथा मुख्य अभियंता वितरण श्री अनिल नारायण सिंह जी ने महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अन्याय अत्याचार अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने को प्रोत्साहन दिया दिया गया।अनामिका सिंह को आजमगढ़ मंडल के महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी नव निर्वाचित किया गया तथा अनामिका सिंह आजमगढ़ मंडल के महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रेरित करते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को आजमगढ़ महिला प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा घोषणा किया गया। बैठक के समाप्ति पर संगठन एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलेश ओझा द्वारा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को धरातल से भ्रष्टाचार समूल समाप्त करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए श्री अंकित कुमार ओझा राष्ट्रीय महासचिव एवं श्री संजय पांडे मीडिया प्रभारी मंडल आजमगढ़ के मनोबल को ऊंचा किया। निम्न महिला पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया जिन की सूची निम्न वत है- 1- अनीता द्विवेदी (उपाध्यक्ष)
2- अनीता सिंह (महामंत्री)
3- सोनी अग्रवाल( मंत्री)
4- पूनम श्रीवास्तव (संयोजक)
5- कुसुम मिश्र (संयोजक)
6- सीमा अग्रवाल (संयोजक)
7- कामिनी सिंह( संयोजक)
8- सीमा सिंह (सदस्य)
9- आरती गिरी (सदस्य)
10- पूनम सिंह( संयोजक)