औरंगाबाद के हृदय स्थली रमेश चौक जाम


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार वर्षों से जाम के समस्या से जूझते रहा है। शहर के मुख्य बाजार पुरानी जी०टी० रोड़ के दोनों तरफ लगता है। बड़े छोटे ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा सदर अस्पताल भी जानें के लिए इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है यहां तक कि कई स्कूल व कालेज जाने के लिए भी यही मुख्य मार्ग है। ब्यवहार न्यायालय व समाहरणालय,नगर थाना भी जाने के लिए इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि शहर में भिषण जाम लगा रहता है। जाम लगने के बाद पैदल चलना भी आम लोगों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चे, प्रशासनिक अधिकारियों को भी जाम में घंटों फंसे हुए देखा जाता है। लेकिन अभी तक जाम के समस्या का स्थायी समाधान करने का कोई ठोस कदम स्थानीय प्रशासन अथवा जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं उठाया गया है। आज औरंगाबाद शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाला रमेश चौक पर जाम का नजारा देखने से यह पता चल रहा था कि शहर जाम से आए दिन कराह रहा है और शासन -प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है। इस संबंध में कई शहरवासियों ने खबर सुप्रभात को बताते हुए कहे कि शहर के रमेश चौक से धर्मशाला मोड़ तक जीटी रोड के दोनो तरफ़ केशरे हिंद के भूमि है जिसपर बड़े बड़े मकानों, होटल और अन्य ब्यवसायिक प्रतिष्ठान बने हुए हैं। लेकिन शासन ने द्वारा इन अवैध निर्माण को हटाया नहीं जा रहा है। केवल अतिक्रमण के नाम पर छोटे छोटे दुकानदारों और फुटपाथ को हटाया जाता है और कुछ दिनों के बाद पुनः वहीं हाल हो जाता है। शहरवासी को मानें तो जब तक केशरे हिंद के भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाता है तब-तक शहर के मुख्य बाजार/पुरानी जीटी रोड को जाम से स्थायी समाधान अथवा छुटकारा नहीं दिलाया जा सकता है।