आज तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा

केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। ये दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। राक्षसों के संहार के लिए मां चंद्रघंटा ने अवतार लिया था। ये अपने हाथों में तलवार, त्रिशूल, धनुष व गदा धारण करती हैं। माथे पर घंटे के आकार में अर्द्ध चंद्र विराजमान है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। पूजा के समय प्रसाद के रूप में मां को दूध से बनी चीज रबड़ी या खीर का भोग लगाएं।