इंडिया गठबंधन शहर में निकाला आक्रोश मार्च,फुका पुतला

औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


इंडिया गठबन्धन के राष्ट्रीय निर्णय के आलोक में आज औरंगाबाद में विरोध प्रदर्शन किया गया विरोध प्रदर्शन गांधी मैदान से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक जाकर सभा में तब्दील हो गई। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव कॉम मुनारिक राम,राजद जिला अध्यक्ष अनिल टाईगर, सीपीआई जिला सचिव कॉम उमेश सिंह, सीपीएम जिला सचिव कॉम कपिल सिंह, कांग्रेस नेता अरविंद सिंह वीआईपी नेता जगदीश चौधरी,ने किया। संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव कॉम मुनारिक राम ने कहा कि मोदी सरकार के गलत नीतियों से आज पूरे देश के आम जनता त्राहिमाम कर रही है।तानाशाही के साथ सरकार चलाई जा रही है भारतीय संविधान द्वारा मिले लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले जारी है। जनता के जनादेश को हड़पकर एकतरफा सरकार बनाई जा रही है। तानाशाही के बल पर चुनाव आयुक्त की न्युक्ति की गई जो सरासर गलत है।पूर्व से बने कानून को निरस्त करते हुए छल पूर्वक प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री के कैबिनेट मंत्री और एक विपक्ष के नेता को रखा गया जबकि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को हटा दिया गया और दो एक के बहुमत से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नियुक्त किया गया। जिंदा वोटरों को मृत घोषित कर भारी संख्या में गरीब अल्पसंख्यक का वोट वोटर लिस्ट से बाहर कर भाजपा को मदद पहुंचाई गई । चुनाव आयोग के बाकी सदस्यों के असहमति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त के द्वारा मनमानी किया गया।
वोट चोर गद्दी छोड़,
लोकतंत्र के हत्यारा ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो।
Sir रद्द कर बिहार बंगाल का चुनाव कराओ।
लोकतंत्र के मजाक बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दो।
इत्यादि गगनभेदी नारा बुलंद किया गया। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया
प्रदर्शन में हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।
अन्य नेता माले नेता कॉम सुनील यादव, गुडु चंद्रवंशी, जलील अंसारी महिला नेत्री कॉम रिंकू देवी मनोरमा देवी, संजय तेजा कैलाश पासवान, रामविजय यादव, नरेश मेहता, सत्येंद्र सिंह, बारुण प्रखंड सचिव कॉम कृष्णा सिंह, मो तालीम अंसारी, नारायण राम शामिल हुए।