कुटुम्बा वीडियो व बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु जिला अधिकारी को लिखा पत्र


औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


भाकपा ( मार्क्सवादी ) के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी औरंगाबाद को पत्र लिखकर कुटुम्बा प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए मनमानी एवं मनमर्जी तथा फर्जीवाड़ा का जांच 15 दिनों के अंदर कराने तथा कुटुम्बा वीडियो संबंधित पंचायत के मुखिया और बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किये हैं। जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र में उल्लेख है कि कुटुम्बा प्रखंड के ग्राम पंचायत बैरांव, ग्राम पंचायत परता के वार्ड नंबर 04 05,06,14,15 में बड़े पैमाने पर मनमानी एवं मनमर्जी और फर्जीवाड़ा किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बलिया,पिपरा बगाही,संडा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का स्थिति बद से बद्तर है। उन्होंने कहा कि जो लोग सूची में नाम शामिल करने के लिए रिश्व्त दिये हैं उन्हीं लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है तथा जो लोग लाचार असहाय और गरीब हैं तथा रिश्वत नहीं दे सके हैं वैसे लोगों का सूची में नाम शामिल नहीं किया गया है। रिश्वत लेकर वैसे लोगों का नाम भी सूची में शामिल किया गया है जो लोग संपन्न किसान हैं तथा पक्का का मकान पहले से बना हुआ है। यहां तक कि उनके घरों में सरकारी नौकरी भी है। जानकारी के अनुसार सूची में नाम शामिल करने के लिए जारी सर्वे के समय से ही ग्रामीणों द्वारा कुटुम्बा वीडियो को आवेदन देकर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा रहा था। लेकिन वीडियो द्वारा नजरंदाज किया गया है। माकपा सचिव ने कहा है कि जिलाधिकारी द्वारा यदि 15 दिनों के अंदर जांचोपरांत संबंधित पंचायत के मुखिया, आवास सहायक, बिचौलिए तथा वीडियो के विरुद्ध संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया तो माकपा आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इसकी जिम्मेवारी कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु होंगे।