अम्बा ( औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बुधवार को एनएच 139 स्थिति अम्बा चौक पर बाइक सवार युवक को घायल अवस्था में डायल 112 नम्बर पुलिस बरामद किया। युवक कैसे गीरा था यह संवाद लिखे जाने तक पुष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वैसे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह क्यास लगाया जा रहा है कि युवक संभवतः मृगी रोग से ग्रसीत था और अचानक गिर गया है। घायल युवक को आनन फानन में डायल 112नम्बर के पुलिस द्वारा कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का पहचान दधपा निवासी शशी कुमार पिता दारा ठाकुर बताया जा रहा है। वैसे जांच के बाद ही पहचान और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगा।

