एन.डी.ए. गठबंधन नें आक्रोश मार्च निकला एवं पुतला दहन किया

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर प्रखड़ मुख्यालय में एन.डी.ए. गठबंधन के सहयोगी दलों में वोट चोरी, SIR में गड़बड़ी, EVM हैकिंग को लेकर विशाल आक्रोस मार्च निकाला गया । आक्रोस मार्च शिवनाथ बिगहा मोड़ से शुरू होकर प्रखड़ मुख्यालय के गेट के सामनें तक गया जहाँ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया । पुतला दहन के समय जमकर नारेवाजी की गयी – वोट चोर गद्दी छोड़, चंदा चोर – गद्दी छोड़, EVM हैकर – कुर्सी छोड़ आदि नारे खुब लगे। मार्च का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता शंकर कुमार यादवेन्दु, रविन्द्र यादव, रंजीत यादव, लम्बु यादव कांग्रेस प्रखंड़ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, भाकपा के वाजीद अंसारी, रामप्रवेश मेहता नें किया । मौके पर सैंकड़ो की संख्या में राजग समर्थकों नें अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।