जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा समन जारी

औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद दयाशंकर सिंह के नाम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के द्वारा समन जारी कर आयोग के औरंगाबाद कार्यालय में स्वयं या अपनें किसी अधिवक्ता के द्वारा पक्ष रखनें हेतु समन जारी किया गया है। वादिनी प्रतिमा कुमारी पति शिव शंकर प्रसाद ग्राम – मौला बाग देव सदन दाउदनगर द्वारा वाद सं. DC /189 / CC / 24 / 2025 दायर किया है। इस वाद पर निर्णय हेतु आयोग नें दिनांक 12 / 1 1 / 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगावाद को अपना पक्ष रखनें हेतु समन जारी करते हुए अंतिम अवशर दिया है । अन्यथा एक पक्षिय सुनवाई कर निर्णय किया जायेगा ।