आटा चक्की में साड़ी फसने से महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बहेरा गांव में मोबाइल आटा चक्की ट्रैक्टर पर कस कर गेहूं पीस रहा था। इस बीच एक महिला गीता देवी पति अजय साव भी गेहूं पिसवाने आई थी जहां चक्की में साड़ी फंस जाने के बाद गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल लाया गया लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।