पटना में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार की राजधानी पटना से अब लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। खाजेकलां थाना क्षेत्र में मनचलों ने 10वीं की छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड़ और मारपीट की। वह अपने सहेलियों के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। दो मनचलों की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।