अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड में विकास का गंगा बहने का खोखले दावा ग्रामीण क्षेत्रों में दलित बस्तियों का बदहाल स्थिति गवाही देने के लिए काफी है। इसका जिता जागता प्रमाण प्रखंड क्षेत्र के दलित बस्तियों में तो मिलेगा ही लेकिन

चौंकाने वाला खुलासा ग्राम पंचायत परता के वार्ड संख्या 11 एवं पंचायत के अन्य वार्डों में भी कर रहा है। जबकि पंचायत प्रतिनिधि से लेकर जिला पार्षद व विधायक भी लगातार दलित समुदाय से ही होते रहे हैं। लेकिन दलित टोला में आज भी गली नली नहीं बन सका। फलस्वरूप वार्ड में नाली के गंदे पानी सड़क पर प्रवाहित हो रहा। नाली के गंदे पानी से दुर्गंध तो नीकल ही रहा है साथ ही कभी भी जानलेवा बिमारी फैल सकता है।
