औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद में 26 सितम्बर को सभी फुटपाथ दुकान बंद रखने तथा 28 सितम्बर से अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान फुटपाथ दुकानदार संघ ने किया है। इस आशय की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर औरंगाबाद को संघ के जिलाध्यक्ष शशी सिंह ने आवेदन के माध्यम से दिये हैं।इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने खबर सुप्रभात से औपचारिक बातचीत में कहे कि प्रशासन द्वारा हमेशा अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ छोटे छोटे फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ा जाता है। जबकि शहर में केशरे हिंद व सरकार के भूमि पर अतिक्रमण कर बड़े बड़े लोग बिल्डिंग बनाए हुए हैं तथा होटल और ब्यवसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन इनके द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण हटाने का जुर्रत नहीं कर रही है। शशि सिंह ने आगे बताते हुए कहे कि जब तक सभी अतिक्रमण को शहर से नहीं हटाया जायेगा तब तक संघ द्वारा चरणबद्ध तरीके से निर्णायक आंदोलन जारी रहेगा।
