मदनपुर ( औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 8 बाँ प्रखंड़ सम्मेलन सह विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर के प्रांगण में सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के पूर्व प्रखंड़ अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह नें संगठन का झंड़ो तोलन कर किया तथा सांकेतिक शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संयोजक संजय सिंह, उप संयोजक राकेश कुमार सिंह उपस्थित थें।
सभी स्वास्थ्यकर्मियों नें सरकार से पुरानीं पेंशन स्कीम को लागु करनें तथा आपातकालिन स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करानें वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस विभाग की तरह ही तेरह माह का वेतन दिए जानें की माँग प्रमुखता से उठायी ।
सम्मेलन में पुरानी प्रखंड़ समिति का विघटन कर नई समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया । रामाशीष कुमार को प्रखंड़ अध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह को प्रखंड़ मंत्री, राजेश कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष तथाअंकिता कुमारी एवं अनुजा कुमारी को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनयन किया गया, जिसे सभी सदस्यों नें करतल ध्वनि से सहमती जतायी ।
सेवा निवृति के पश्चात् ए. एन.एम. निर्मला कुमारी, बलबंती कुमारी, सुनैना कुमारी, राधा कुमारी, सुशीला कुमारी, मीना कुमारी, परिचारी दिलीप कुमार को अंग वस्त्र, गीता एवं छाता देकर विदाई की गयी तथा इनके शेष जीवन में बेहतर स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवन – यापन की कामना की गयी ।

