बिहार में पीडीएफ़ दुकानदारों द्वारा पांच के बदले चार किलो अनाज के लिए जिम्मेवार कौन? क्या विभागीय मंत्री कारवाई करेंगे?


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला सहित बिहार के प्रायः पीडीएफ़ दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन 4किलो मिल रहा है। जबकि प्रावधानों के अनुसार 5 किलो प्रति यूनिट देना है। लेकिन खुलेआम और बेख़ौफ़ पीडीएस दुकानदार मनमानी कर रहे हैं और अधिकारियों से शिक़ायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होना यह दर्शाता है कि अधिकारियों, बिचौलियों तथा पीडीएस दुकानदारों का गंठजोड़ से ही गरीबों को मिलने वाले आहार को लूटा जा रहा है और सरकार तथा इनके मंत्री व विधायक या तो अनभिज्ञ हैं या फिर उनका भी संरक्षण प्राप्त है। इस संबंध में कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के वरीय नेता उदय पासवान एवं कांग्रेस के वरीय नेता डॉ० अम्बिका प्रसाद ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति मंत्री को अविलम्ब संज्ञान लेकर जांचोपरांत जबाव देही तय करते हुए कारवाई करना चाहिए। यदि कारवाई नहीं करते हैं और केवल लोकलुभावन घोषणा एवं वायदा कर प्रदेश वासियों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश और औरंगाबाद के जनता सब समझ चुकी है और अब लोकलुभावन व हवा हवाई घोषणा और वायदा के चक्रव्यूह में फसने वाले नहीं हैं।