औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने ही प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा के पूर्व विधायक राजेश राम व प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरु के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। आज रविवार को दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए प्रस्थान पार्टी के झंडा लिए और अपने प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी को

हटाने और बिहार में कांग्रेस को बचाने के लिए दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय इन्दिरा भवन पर गांधी के रास्ते 8 सितम्बर को धरना देंगे। इधर पुछे जाने पर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अरबिंद शर्मा ने कहा कि पार्टी आला कमान से जो निर्णय होगा वह मान्य होगा। कौन असली कांग्रेस है और कौन नक्सली यह कहना मेरे लिए उचित नहीं है। औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और सभी को अपना मांग रखने का अधिकार है।इसका मतलब यह नहीं कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वे दुश्मन है। वे लोग भी हमारे ही हैं और समय के अनुसार सब-कुछ ठीक हो जायेगा।
