दुधमी में पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता

अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

माली थाना अंतर्गत दूधमी गांव की 13 वर्षीय छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के उपरांत पीड़ित परिजनों से मिलने राजद जिला नेतृत्व एवं औरंगाबाद सांसद के निर्देशानुसार दूधमि गांव जाकर परिजनो से मिला
गांव के महादलित आज भी काफी दहशत में जी रहे हैं उन्हें तरह-तरह के धमकी दी जा रही है
और सुलह करने का दबाव भी बनाया जा रहा है घटनास्थल कुटुंबा थाना क्षेत्र का है स्थानीय थाना की भूमिका भी संदिग्ध है औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा जी को अस्वस्थ रहने के कारण फोन से परिजनों का हाल जाना और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया!
इस शिष्टमंडल में प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,राजद प्रवक्ता डॉ रमेश यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, जिला पार्षद अनिल यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, राजेश गुप्ता, विनोद ठाकुर, अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सह मुखिया सरुन पासवान, मुखिया, पूर्व प्रमुख मनोज यादव,विकास यादव, संजय यादव, विकास वर्मा, लव कुश कुमार, अमरजीत कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य सामिल थे