न आंधी न तुफान और नहीं बाढ़ तो फिर कैसे गुल हो रहा हरद्ता ग्रिड से बिजली? क्या सरकार के इशारे पर हो रहा बिजली के अघोषित कटौती, कांग्रेस नेता ने जताया आक्रोश, पूर्व मुखिया ने भी जताया आक्रोश


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


एक तरफ़ सरकार निर्वाध गति से बिजली आपूर्ति करने का खोखला दावा कर रही है तो दुसरी तरफ़ बिजली विभाग के अधिकारियों तथा कर्मियों का मनमानी शिर चढ़कर बोल रहा है। हम बात कर रहे हैं औरंगाबाद जिले के नबीनगर विद्युत उप प्रमंडल अंतर्गत हरद्ता ( अम्बा ) बिजली ग्रिड से अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को होने वाले परेशानी और ग्रिड के अधिकारियों और कर्मियों के मनमानी पर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरीय कांग्रेस नेता अरविंद सिंह ने उक्त बातें खबर सुप्रभात से औपचारिक बातचीत के क्रम में कहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सवालिया लहजे में कहा कि हरद्ता (अम्बा ) बिजली ग्रिड के अलावा जमुआ और बैरांव ग्रिड का से भी अक्सर बिजली आपूर्ति करने में अधिकारियों और बिजली कर्मियों का मनमानी शिर चढ़कर बोल रहा है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है तो अब सवाल यह है कि क्या सरकार के इशारे पर तो संबंधित बिजली विभाग ग्रामीणों को परेशान कर रही है? उन्होंने आगे कहा कि इस इलाके में नहीं बाढ़ और नहीं तुफान और नहीं आंधी तो फिर बिजली का आंख-मिचौली का खेल कैसे हो रहा है और इसके लिए सरकार और विभागीय अधिकारियों के पास जवाब क्या है? कांग्रेस नेता अरविंद सिंह ने कहा कि इसकी शिक़ायत जिलाधिकारी और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से किया जायेगा तथा ज़रुरत पड़ी तो ग्रामीणों के सहयोग से निर्णायक जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का बखान करते हुए कहे कि सच्चाई तो यह है कि इनके द्वारा ग्रामीणों से अवैध वसूली तक किया जा रहा है जो गंभीर जांच का विषय है। यदि जांच पारदर्शिता पूर्ण ईमानदारी से कराया जाये तो सच्चाई प्रकाश में आने क पुरी संभावना है। वहीं ग्राम पंचायत परता के पूर्व मुखिया और भाजपा नेता ने भी बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों और बिजली कर्मियों के लापरवाही पर सवाल उठाए हैं तथा सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए जन आंदोलन करने की बात कहे हैं।