भारी बारिश से पटौदी गांव का बाजार से टूटा संपर्क, ग्रामीणों ने कराया विधायक को ध्यान आकृष्ट


मदनपुर (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


रविवार शाम भारी बारिश होने से मदनपुर थाना क्षेत्र के पटौदी गांव का मुख्य मार्ग पर बने नाल पर बने पुलिया पानी के धारा में बह गया। फलस्वरूप ग्रामीणों को बाजार एवं प्रखंड मुख्यालय मदनपुर से संपर्क भंग हो गया है। ग्रामीणों

को मानें तो प्रखंड मुख्यालय मदनपुर एवं नजदीकी देव बाजार जाने के लिए अब दो किलोमीटर अत्याधिक दुरी तय करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन व विधायक को ध्यान आकृष्ट कराया है तथा छती ग्रस्त नाला को अविलम्ब मरम्मत कराने का मांग किया है।