गया जी संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
गया जी वार एसोसिएशन में 27 अगस्त (गुरुवार )को नोटरी संघ की बैठक संपन्न हुई।बैठक में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में उपयोग होने वाले नकली टिकटों की बढ़ती शिकायतों पर असंतोष एवं आक्रोश ब्यक्त किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकुश लगाने का मांग के अलावा

जांचोपरांत इस कार्य में लगे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का भी मांग किया गया।बैठक में नोटरी संघ के सचिव ललित कुमार, अधिवक्ता राजीव कुमार, गोपाल अग्रवाल, अखिलेश प्रसाद, सचिदानंद प्रसाद, अनुपमा कुमारी,संजू कुमारी,इंद्र भुषण मिश्रा सहित नोटरी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

