औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसियप के सडसा मौजे ग्राम पहरा में वर्षों पूर्व भूमिहीनों को पर्चा से प्राप्त जमीन पर तत्काल कब्जा दिलाने का मांग सीपीआई (एम ) के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर किये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जब भूमिहीनों को पर्चा पूर्व में दिया गया था तो आखिर दबंग किसानों द्वारा अभी तक पर्चा के भूमि पर खेती बारी कैसे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिया गया पर्चा गरीबों के घर में पड़ा हुआ है और ऐसे में पर्चा विचरण करना महज़ दिखावा साबित हो रहा है।

