औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज वृहस्पतिवार को औरंगाबाद जिला मुख्यालय में भीषण जाम का नजारा देखा गया। रमेश चौक से महराजगंज रोड फलाई ओवर तक और फ्लाई ओवर से रामाबांध बस स्टैंड तथा पुरानी जीटी रोड पर रमेश चौक से धर्मशाला तक


भीषण जाम लगा रहा। जाम से आम यात्री तो परेशान रहे साथ ही कई स्कूली वाहन से लेकर अधिवक्ता भी जाम से परेशान देखे गए। एक अन्य जानकारी के अनुसार कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय अम्बा में भी जाम लगा रहा और जाम के कारण प्रखंड मुख्यालय में ट्रैफिक पुरी तरह से चरमरा गई। अम्बा -हरिहरगंज रोड़, अम्बा नबीनगर रोड़ तथा अम्बा देव रोड़ में भी जाम का नजारा देखा गया। बताते चलें कि रक्षा बंधन को ले बाजार में खरीददारी करने आम से खास लोग बाजार पहुंचने के कारण आज दिनभर जाम लगा रहा।

