एबीवीपी के छात्रों ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

22 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मगध विश्वविद्यालय  शाखा की ओर से आयोजित सीनेट बैठक के दौरान छात्रों की ज्वलंत सवालों को लेकर तथा महाविद्यालय हित और विश्वविद्यालय हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्र शामिल हुए। विद्यार्थियों ने लंबे समय से लंबित अपनी मांगों के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद छात्र प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की बैठक भी हुई, जिसमें विश्वविद्यालय और विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि नामांकन, पंजीयन, परीक्षा, परीक्षा परिणाम, अंक पत्र, डिग्री, छात्रावास, आधारभूत सुविधाओं, अतिरिक्त शुल्क वसूली और विभिन्न महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।भौगोलिक संदर्भ विद्यार्थियों का कहना था कि इन समस्याओं के कारण उनका शैक्षणिक सत्र और भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी सूचना मिली, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई। परिषद ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्र हित से जुड़ी लोकतांत्रिक मांगों को बलपूर्वक दबाने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।