रमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक संपन्न

औरंगाबाद : अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

पूर्व दिवंगत सांसद रमेश प्रसाद के स्मृति में बना रमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट औरंगाबाद की बैठक कन्हैया लाल जैन के आवास पर सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन और संचालन एपीपी वरीय अधिवक्ता रसिक बिहारी सिंह ने किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सर्वप्रथम पूर्व दिवंगत सांसद रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र ई राजेन्द्र प्रसाद सिंह के दिवंगत पत्नी प्रो लीला सिंह के पुन्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि औरंगाबाद शहर के हृदय स्थल रमेश चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और शहरवासियों से अपील किया जाएगा कि किसी कार्यक्रम में चौक पर गंदगी न फैलाएं, ट्रस्ट के नये गोल्डन सदस्य और ई सदस्य पर चर्चा करते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही को सर्वसम्मति से ई सदस्य बनाया गया है, संस्था कार्य के लिए ऑडिटर की नियुक्ति किया जाएगा, पुर्व में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा किया गया और अंत में युवा सदस्यों से आग्रह किया गया है कि समाज सुधार कार्यक्रमो में अधिक से अधिक सदस्य भाग लें,इस अवसर पर उपस्थित थे समाजसेवी महावीर जैन अरूण कुमार सिंह, विशाल उर्फ मंटु जैन, अजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही सहित अन्य लोग उपस्थित थे।