जिले के सुब्ख्यात कन्हैया लाल जैन को किया गया सम्मानित

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद वैश्य समाज के गौरव वयोवृद्ध कन्हैया लाल जैन को उनके आवास पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स औरंगाबाद के बैनर तले सम्मानित किया गया है अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स औरंगाबाद के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, योगगुरु भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, व्यवसायी विशाल उर्फ मंटु जैन,फुटकर विक्रेता संघ के मनोज कुमार, युवा व्यवसाई मनीष कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार के साथ मिलकर वयोवृद्ध कन्हैया लाल जैन को साल बुके मेमेटो देकर सम्मानित किया गया वक्ताओं ने कहा कि कई दशकों से समाज के प्रति कन्हैया लाल जैन की समर्पण कार्य उनके व्यक्तित्व के अतुलनीय विशेषता है युवा समाजसेवी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं उनका बहुत सारे सामाजिक और धार्मिक कार्य से युवा समाजसेवी को काफी प्रेरणा मिलती है उनके द्वारा दिये गये हौसला अफजाई से आगे काफी समाजिक और धार्मिक कार्य जारी रखा जाएगा।